पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में तीन दिवसीय जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हो गई, जिसमें बालक वर्ग में पीआईसी पूरनपुर और बालिका वर्ग में सीएंडजे इंटर कालेज कलीनगर ओवरआल चैंपियन बने। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल रामाज्ञा कुमार और विशिष्ट अतिथि डायट बीसलपुर के प्राचार्य मुन्ने अली रहे। वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज की नंदनी, शिफा, सोहानी, सोनाक्षी, मोनिका, प्रियांशी, खुशी आदि ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं ने कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिता के सीनियर त्रिकूद में समीर प्रथम, अरवा...