पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर। परिवार सहित उत्तराखंड में काम करने गए ग्रामीण के घर से चोरों ने लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। सीढ़ीयों के पास दीवार टूटी देखकर भतीजी ने ग्रामीण को घटना की सूचना दी। ग्रामीण ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की。 यह भी पढ़ें- Balrampur News: मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरीघटना का विवरण कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी अजयपाल पुत्र जगन्नाथ उत्तराखंड के रुद्रपुर में परिवार सहित रहकर काम करते हैं। लगभग डेढ महीने पहले अजयपाल पिपरिया दुलई में मौजूद अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित रुद्रपुर काम करने चले गए। बुधवार को भतीजी आरती ने फोन पर अजयपाल को उनके घर की सीढ़ियों के पास दीवार टूटी होने के बारे में बताया। जानकारी लगते ही अजयपाल ...