पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शाहजहाँपुर की 25यूपी बटालियन एनसीसी का प्रतिनिधित्व करते हुए लिटिल एंजिल्स स्कूल की एनसीसी कैडेट्स देवांशी कपूर ने मिलिट्री स्टेशन पिथौरागढ़ में आयोजित नौ दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के रॉक क्लाइंबिंग एंड ट्रेनिंग कैंप में प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन किया। 80यूके बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ के तत्वावधान में आयोजित रॉक क्लाइंबिंग एंड ट्रेनिंग कैंप में जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों के कैडेटों ने हिस्सा लिया। यहां 12 से 20 अक्टूबर तक संचालित नौ दिवसीय शिविर के दौरान रैपेलिंग, जिपलाइनिंग और वॉल क्लाइंबिंग जैसी साहसिक गतिविधियाँ मुख्य आकर्षण रहीं। साहसिक गतिविधियों में कैडेट्स देवांशी की उपलब्धि पर लिटिल एंजिल्स स्कूल की एएनओ मोनिका बिष्ट ने खुशी जताई। कहा कि ऐसे शिविर कैडेटों को म...