पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। कई दिनों से हो रही बरसात के बाद लकड़ी टूटने से पिता पुत्र के दो छप्परपोश घर गिर गए। दोनों परिवार बाल बाल बच गए। उनका घेरलू सामान छप्पर के नीचे दबने से टूट गया। दोनों परिवारों ने खुले आसमान में रात बिताई। इधर, जिला मुख्यालय पर स्थित आफिसर कॉलोनी में एक पेड़ गिरने से आवाजाही प्रभावित हो गई। अफसर दूसरे हिस्से से होकर आए और गए। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बरसात हो रही थी। मंगलवार को बरसात तो थम गई। लेकिन इससे मिटटी और छप्परपोश मकान भीगकर नम हो गए। तहसील क्षेत्र के गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में सतनाम सिंह और उनका बेटा अपने अपने छप्परपोश घरों में रहते थे। बुधवार रात बलजिंदर सिंह परिवार के साथ अपने घर में सो रहे थे। इस दौरान लकड़ी चटकने की आवाज हुई। इस पर बलजिंदर सिंह की नींद खुल गई। वह...