Pilibhit News: पिता-पुत्रों ने महिला को मारपीट कर घायल किया, मुकदमा
पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- Pilibhit News: दियोरिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव जसूपुर निवासी राम बेटी पत्नी नन्हें लाल ने पुलिस को बताया कि उसके पति का देहांत हो गया है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसके जेठ झम्मन लाल उसकी जगह पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। जबकि पीड़िता ने जगह का बराबर बंटवारा करने को कहा। इसी बात को लेकर झम्मन लाल अपने बेटे अनिल, महेंद्र पाल के साथ गाली-गलौच करने लगे। पीड़िता के विरोध करने पर तीनों पिता पुत्रों ने लाठी डंडों से महिला को मारपीट कर घायल कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला का सीएचसी दियोरिया पर मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पुलिस झम्मन लाल, अनिल, महेंद्र पाल निवासी जसूपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.