Pilibhit News: पिता का वचन निभाने वन चले श्रीराम, रामलीला में वनवास प्रसंग का मंचन
पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: दियोरिया कलां। दियोरिया रामलीला मेले में राम वनवास लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के राजतिलक की तैयारियों से लेकर उनके वन प्रस्थान तक की कथा प्रस्तुत की गई। प्रसंग में पिता के वचन के प्रति श्रीराम की निष्ठा और परिवार के प्रति त्याग का संदेश सामने आया। लीला में राजा दशरथ भगवान राम का राज्याभिषेक करने का निर्णय लेते हैं। इसी बीच मंथरा के बहकावे में आकर रानी कैकेयी कोपभवन में चली जाती हैं। वह दशरथ से पूर्व में दिए गए दो वरदान मांगती हैं। पहले वरदान में भरत को राजगद्दी और दूसरे में राम को चौदह वर्ष का वनवास देने की मांग करती हैं। कैकेयी की बात सुनकर दशरथ व्याकुल हो उठते हैं। पिता के वचन की मर्यादा रखने के लिए श्रीराम वन जाने का निर्णय स्वीकार कर लेते हैं। माता सीता और अनुज लक्ष्मण भी उनके साथ चलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.