Pilibhit News: पात्रों को आवास योजना से वंचित करने का आरोप
पीलीभीत, सितम्बर 30 -- Pilibhit News: पूरनपुर। मंगलवार को तहसील क्षेत्र के गांव रामपुर ता. महाराजपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को संबोधित शिकायती पत्र तहसीलदार उनके पेशकार को दिया। ग्रामीणों ने पात्रों को आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। शिकायती पत्र में ममता देवी ने बताया कि आवास योजना के सर्वे में उन्हें पात्र बताया गया था। इसके बावजूद अंतिम सूची में उनका नाम हटा दिया गया। आरोप है कि प्रधान और रोजगार सेवक ने आवास दिलाने के नाम पर रुपए लिए हैं। ग्रामीणों ने सूची की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में अरविंद कुमार, अर्चना, शीलू वर्मा, दिनेश कुमार, ध्रुव देवी, लालाराम, लक्ष्मी देवी, पवन कुमार, रिंकू वर्मा, धनपाल और रिंकी वर्मा आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: आवास योजना के सर्वे में धांधली को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.