पीलीभीत, जुलाई 2 -- Pilibhit News: पूरनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की जारी सूची में अपात्रों का नाम होने और पात्रों को छोडने का आरोप लगा है। इसको लेकर गांव पडरिया के रहने वाले मुन्ना लाल सहित तमाम पात्रों ने बीडीओ को पत्र दिया है। दिए गए पत्र में कहा गया है कि आवासों को लेकर गांव सचिवालय में सूची का प्रदर्शन किया गया था। इसमें पात्रों के नाम ही गायब थे, जबकि अपात्रों के नाम थे। ग्रामीणों ने जांच कराकर पात्रों के नाम शामिल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...