पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कुल 3.96 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन की बिल्डिंग में दोयम दर्जे की ईंट और गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दी है। पांच सदस्यीय जांच टीम को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके। राजकीय डिग्री कालेज में अतिरिक्त कक्षाओं के लिए बनाए जा निर्माणाधीन भवन का विधायक विवेक वर्मा रविवार को औचक निरीक्षण किया था। घटिया निर्माण सामग्री देखकर विधायक विवेक वर्मा का पारा चढ़ गया था। उन्होंने डीएम से फोन कर कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट किए जाने को टीम गठित कर निर्माण की जांच कराए जाने के निर्देश दिए थे। बीसलपुर के राजकीय डिग्री कालेज में 3 करोड़ 96 लाख की लागत से विधायक विवेक वर्मा के प्रयास से बिल्डिंग का निर्माण कार...