पीलीभीत, जुलाई 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। आईजीआरएस(इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रेडरेसल सिस्टम) के अंतर्गत जिले में शिकायतों के निस्तारण में जिले ने पांच अंकों की उछाल दर्ज की है। जिला इस बार आईजीआरएस रैंकिंग में दस अंकों से उछाल मार कर शाहजहांपुर के साथ संयुक्त रूप से पांचवे पायदान पर आ गया है। तहसीलों से इस बार बीसलपुर की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री के 29 जून को बीसलपुर तहसील के अंतर्गत बरखेड़ा में हुई जनसभा के बाद आनन फानन में शासन को भेजी गई रिपोर्ट के बाद रैंकिंग जारी की गई है। इसमें मंडल के चारों ही जिलो में पीलीभीत के साथ शाहजहांपुर जिला पांचवे पायदान पर आया है। पिछली बार जिले की रैंकिंग के दस थीं। इसमें पांच अंकों का सुधार हुआ है। वहीं मंडल के अन्य जिलों की बात करें तो बरेली 16वें, बदायूं 28वें पायदान पर रहा है। यह भी ...