पीलीभीत, अगस्त 23 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव कासिमपुर में ग्रामीण की पशुशाला में आग लगने से दो भैंसे जिंदा जल गई। मामले की सूचना तहसील कार्यालय को दे दी गई है। बीसलपुर के गांव कासिमपुर निवासी नरेश कुमार पुत्र मनोहर लाल की पशुशाला में आग लग गई। जिससे पशुशाला में बंधी दो भैंसों की जलकर मौत हो गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। मामले की सूचना तहसील कार्यालय को दी गई है। तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक को जांच कर आख्या दिए जाने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: पशुशाला में लगी आग, दो गाभिन गाय और दो भैंसों की जलकर मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...