पीलीभीत, अक्टूबर 4 -- Pilibhit News: जहानाबाद। ललौरीखेड़ा ब्लाक में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पशुपालकों व किसानों को पशु पालन विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। ताकि किसान अपने अपने पशुओं के लिए हितकारी योजनाओं से जुड़ सकें। इसमें टीकाकरण, कृमि नाशक, दवा, कृत्रिम गर्भाधान, दुग्ध मिशन, मुर्गी पालन, सुकर पालन आदि योजनाओं को बताया गया। सहभागिता योजना के अंतर्गत छह पशुपालकों को 14 गोवंश सुपुर्द किए गए। कुल 68 पशु पालकों को मौके पर लाभान्वित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...