Pilibhit News: पर्यटन का रोमांच, नौ नवंबर तक पीटीआर फुल
पीलीभीत, अक्टूबर 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र शुरू होने से पहले ही इस बार विदेशी सैलानियों की नजर यहां पर ठहर गई है। यूरोप से लेकर एशियाई पर्यटकों ने ऐसी बुकिंग कराई है कि पर्यटन सत्र के आगाज का पहला सप्ताह नौ नवंबर तक के लिए फुल हो गया है। जल्द ही पर्यटन सत्र के लिए आगामी रणनीति और योजनाएं सामने आना अभी बाकी हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र एक नंवबर से शुरू होना है। इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। हालांकि अर्नब चक्रवात का साया भी बना हुआ है। पर इसके बाद भी जोन वन और जोन टू एक साथ खोलने को लेकर अधिकारी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लखनऊ से आने वाले निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यूपी में पर्यटन सत्र का आगाज दुधवा टाइगर रिजर्व या पीलीभीत टाइगर रिजर्व से ही किया जाएगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.