पीलीभीत, नवम्बर 16 -- Pilibhit News: शहर के गेस्ट हाउस में बहुजन समाज पार्टी की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें डॉ.भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस समारोह में प्रतिभाग करने पर चर्चा की गई। जिलेभर की प्रत्येक विधानसभा से पांच हजार कार्यकर्ता शामिल होने जाएंगे। समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि बसपा के मंडल प्रभारी राम सनेही गौतम ने संगठन की समीक्षा कर दिशा निर्देशे दिए। पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार छह दिसंबर को डॉ.भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में डॉ.आंबेडकर स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह को पूर्व मुख्यमंत्री संबोधित करेगी। मंडल प्रभारी ने जिला, विधानसभा के पदाधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा से करीब पांच हजार कार्यकर्ता बसों, निजी वाहन और ट्रेन से कार्यक्रम में पहुंचने के निर्दे...