पीलीभीत, सितम्बर 21 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सियावाड़ी पट्टी में परिवार के साथ आंगन में सो रहे गृहस्वामी के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर संदूक में रखे कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी रात करीब दो बजे उस समय हुई, जब गृहस्वामी की पत्नी दुधमुंहे बच्चे को दूध पिलाने के लिए उठी। कमरे का दरवाजा खुला और अंदर सामान बिखरा देखकर उसने पति को जगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।ग्राम सियावाड़ी पट्टी निवासी संजू पुत्र बांकेलाल ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि वह प्रतिदिन की तरह रविवार रात 20 सितंबर को अपने परिजनों के साथ घर के आंगन में सो रहा था। रात में किसी समय अज्ञात चोर घर में घुस गए। चो...