Pilibhit News: परशुराम पुरी की मिली सौगात पर मनाई खुशी
पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र का नाम बदलकर परशुराम पुरी किए जाने पर यहां खुशी मनाई गई। साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का आभार जताया गया। एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी गई। निर्णय को धरातल पर उतारने में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की भूमिका को सराहा गया। प्रबुद्ध वर्ग और ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक दूसरे का मुहं मीठा कराते हुए इसे बदलाव नहीं बल्कि हमारी आस्था, इतिहास और गौरव की जीत बताया। वरिष्ठ भाजपा नेता कौशल मिश्रा, पवन मिश्रा, अभय शर्मा जिला अध्यक्ष अखिल भारती ब्राह्मण महासभा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, रोहित सिंह, गौरव त्रिवेदी, सोनू त्रिवेदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पूरनपुर राजू दीक्षित, राम शर्मा विक्रांत शर्मा समेत समाज के लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.