Pilibhit News: पति समेत सात ससुरालियों पर किया मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अक्टूबर 31 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर के गांव हीरापुर दुही निवासी रामप्रताप ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री राजेश्वरी का विवाह 12 मई 2026 को गांव ओड़ाझार निवासी प्रशांत कुमार के साथ किया था। ससुरालीजन दहेज में 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हो सकी तो आरोप है कि उसकी पुत्री को शारीरिक एवं मानसिक यातनाएं देकर दहेज उत्पीड़न किया जाने लगा और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रशांत कुमार, रामपाल, वंदना, ऋितिका, आयुष, निशांत, प्रभात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.