पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम सड़िया निवासी सुमनशर्मा ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 18 अगस्त को उसके पति लीलाधर ने शराब के नशे में उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल महिला का मेडीकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...