पीलीभीत, जुलाई 22 -- Pilibhit News: बीसलपुर। प्रेम प्रसंग के चलते पति को कथित रूप से चाय में जहर देकर मारने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां स्थित एकता नगर कॉलोनी निवासी रमाकान्त मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के भाई बृजगोपाल ने बीसलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमेआरोप लगाया गया था कि रेनू का शाहजहांपुर के थाना व जिला क्षेत्र के ग्राम रौसर कोठी निवासी दूर के रिश्तेदार शिवम शुक्ला से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह भी पढ़ें- पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का मुकदमा, दोनों हिरासत में दो दिन पहले शिवम रेनू से मिलने उसके घर आया था। इसी दौरान रमाकान...