Pilibhit News: पकड़िया में नाला खोदने का ग्रामीणों ने किया विरोध
पीलीभीत, अक्टूबर 6 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव पकड़िया मंगली में पानी की निकासी को लेकर चल रहे विवाद का समाधान नहीं हो सका। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी से नाली की खुदाई शुरू कराई, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। गांव पकड़िया मंगली में दशकों पुरानी पुलिया है। जिसका पानी एक किसान के खेत से होकर निकलता है। किसान ने इसका विरोध करते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के बाद मौके पर तहसीलदार, बीडीओ व पुलिस टीम पहुंची और जेसीबी से नाले की खुदाई शुरू कराई, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने खुदाई का विरोध कर काम रुकवा दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम नागेंद्र पांडे सख्त हो गए हैं। उन्होंने बीडीओ सर्वेश कुमार को निर्देश दिए हैं कि नाला खोदने में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.