पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। संवेदनशील क्षेत्र में शुमार पंडरी की तरफ बाघिन की मौजूदगी का मामला प्रकाश में आने के बाद फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह और डीएफओ मनीष सिंह ने पहुंच कर पड़ताल की। खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल को निगरानी में कटवाने के अलावा यहां पर आठ कैमरे, ड्रोन से नजर रखे जाने का निर्णय लिया। साथ ही पीटीआर के हाथियों की यहां पर ड्यूटी लगाई गई है। न्यूरिया क्षेत्र की तरफ महोफ रेंज से लगते क्षेत्र में बाघिन की मौजूदगी का इनपुट वनाधिकारियों को मिला है। पिछले कुछ दिनों में यह क्षेत्र अधिक संवेदनशील रह चुका है। कुछ अप्रिय घटनाक्रम भी सामने आए थे। इसी के चलते यहां अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरते जाने का निर्णय लिया गया है। एफडी और डीएफओ ने निरीक्षण के दौरान इस बात को महसूस किया कि यहां बाघ या तेंदुए अथवा वन्यजीव...