Pilibhit News: पंजाबियान में कन्फेक्शनरी की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर के मोहल्ला पंजाबियान में बीती रात एक बड़ी घटना हो गई। यहां की प्रसिद्ध नसीम शम्सी की कन्फेक्शनरी की दुकान में रात करीब तीन बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक नसीम शम्सी उस समय लखनऊ पीजीआई में डॉक्टर को दिखाने गए हुए थे। दुकान पर कर्मचारी काम करते हैं। रात में दुकान बंद थी, तभी शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान, फ्रिज, काउंटर और अन्य सामग्री जल चुकी थी। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, लेकिन कोतवाली से पुलिस मौके पर नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.