Pilibhit News: पंचायत सहायकों और सामुदायिक शौचालय केयरटेकरों को जल्द मिलेगा मानदेय
पीलीभीत, अक्टूबर 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीपीआरओ रोहित भारती ने त्योहारों के मद्देनजर पंचायत सहायकों और सामुदायिक शौचालय के केयरटेकरों को दीपावली से पहले मानदेय भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ ने जिले के सभी ग्राम पंचायत के प्रशासकों, पंचायत सचिवों और सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि दीपावली त्योहार से पूर्व सभी पंचायत सहायकों और सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकर्स का बकाया मानदेय हर हाल में भुगतान कर दिया जाए। ऐसा न करने वाले दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों का नवंबर का वेतन रोक दिया जाएगा। विभाग को फोन और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पंचायत सहायकों को समय से मानदेय नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मानदेय न मिलने से ग्राम रोजगार सेवकों में रोष,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.