पीलीभीत, अगस्त 17 -- Pilibhit News: न्यूरिया। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंडरिया स्थित पंचायत भवन से चोर कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, सीपीयू की चार बैटरियां, वाई-फाई कनेक्शन सेट समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता 15 अगस्त की सुबह कार्यालय खुलने पर चला। पंचायत सहायक उर्मिला देवी की तहरीर पर न्यूरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचायत सहायक ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े सात बजे कार्यालय पहुंचीं तो मुख्य गेट का ताला नहीं लगा था और दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर कंप्यूटर सिस्टम का डेस्कटॉप, प्रिंटर, सीपीयू की चार बैटरियां और वाई-फाई कनेक्शन सेट समेत अन्य सामान गायब मिला। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को कार्यालय बंद करते समय सभी सामान मौजूद था। सूचना पर ग्राम पंचायत प्रशासक धनदेश्वरी देवी और पंचायत सचिव मनोरंज...