पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिले के अलग-अलग ब्लाक क्षेत्रों में चार पंचायत भवन नए बनवाए जाएंगे। प्रत्येक पंचायत भवन निर्माण पर 17 लाख 46 हजार रुपये की लागत आएगी। ये पंचायत भवन नवंबर महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में जनपद में चार नए पंचायत भवन बनवाएं जाएंगे। इसमें बिलसंडा ब्लाक के किशनुपर, पूरनपुर ब्लाक के कुरैया खुर्द कलां, बरखेड़ा ब्लाक के शाहपुरा, ललौरीखेड़ा के जहानाबाद देहात में पंचायत भवन बनेंगे। एक पंचायत भवन के निर्माण पर 17 लाख 46 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। जल्द ही खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...