पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गैर जनपद स्थानांतरित परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार सिन्हा और पदोन्नति के बाद दूसरे जनपद जा रहे अपर सत्र न्यायाधीश महेंद्र श्रीवास्तव के सम्मान में सिविल बार और सेंट्रल बार एसोसिएशन ने विदाई समारोह आयोजित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला जज रविन्द्र कुमार ने दोनों न्यायिक अधिकारियों की कामकाज की तारीफ की। कहा कि ऐसे अफसर बहुत कम मिलते हैं। गैर जनपद स्थानांतरित प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि कई टूटे परिवारों को जोड़ने में यहां के अधिवक्ताओं की बड़ी भूमिका रही। अदालत के डेकोरम को मेंटेन रखने और परिवारों को टूटने से बचाने में उ...