Pilibhit News: नौ वर्षीय बालिका को ले जा रहा युवक दादा को देख दीवार फांदकर भागा
पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर। दुकान पर बालिका को चीज दिलाने के बाद एक युवक उसे लेकर जाने लगा। उसके दादा के आने पर युवक बालिका को छोड़ भागा। जानकारी लगने पर भीड़ लग गई। मामले में तहरीर दी गई है। देर रात एक संगठन के लोगों ने परिजनों से मुलाकात कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। अज्ञात युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे रामलीला मैदान में मोहल्ले की ही बच्चियां खेल रहीं थीं। तभी एक युवक यहां पहुंचा और तीन बच्चियों को चीज दिलाने के लिए दुकान पर ले गया। दो बच्चियों को उसने चीज दिलाने के बाद खेलने के लिए भेज दिया। तीसरी बच्ची को शेरपुर कलां रोड की ओर लगे गेट की ओर ले जाने लगा। तभी बालिका के दादा वहां पहुंच गए। इस पर युवक बालिका को छोड़ रामलीला मैदान की दीवार फांदकर भाग गया। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.