Pilibhit News: नेहरू पार्क के सामने कार-थार की टक्कर, चालक घायल
पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बुधवार रात दस बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के टनकपुर हाईवे पर नेहरू पार्क के पास थार व एक अन्य कार में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक अखिलेश भी घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद जाम भी लग गया। कार का एयरबेग भी खुल गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सडक किनारे खडा कराकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया। कार चालक नकटादाना चौराहा की ओर से आ रहा था, जबकि थार गौहनिया चौराहा से नकटादाना की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा था, जिस कारण हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.