Pilibhit News: नेहरू पार्क के सामने कार और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद हंगामा
पीलीभीत, सितम्बर 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर नेहरू पार्क के सामने कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला घायल हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया। दुर्घटना करने वाले गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.