पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सैकड़ों मोबाइल और वाईफाई महज खिलौना बन गए। इससे खुद बीएनएल को राजस्व की हानि हुई। काउंटर पर पहुंचे बिल जमा कराने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कुछ लोग अपने मोबाइल को रिचार्ज कराने में जूझ गए। बताया गया कि पीलीभीत से बरेली के बीच कई जगह फाल्ट अचानक हुआ। गुरुवार को पूर्वान्ह 11 बजे के बाद अचानक भारत संचार निगम की संचार लाइन में व्यवधान आ गया। तकनीकी कारणों से नेटवर्क ध्वस्त हो गया। इसके बाद तो हाथों में रहे मोबाइल खिलौना बन गए। यही नहीं प्रतिष्ठानों में दिए गए वाईफाई के कनेक्शन से भी संचार बाधित हो गया। अपराहन तक संचार निगम के शुगर फैक्ट्री रोड पर स्थित कार्यालय में बिल जमा करने पहुंचे लोगों को काफी असुविधा होती रही। बिल जमा न होने से राजस्व की हानि हुई। कई लोगों को अगले दिन आने को ...