Pilibhit News: नूरानपुर में सीएम योगी के स्वागत की तैयारियां पूरी, गोरक्षपीठ से जुड़े शिव मंदिर में जुटे साधु-संत
पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बीसलपुर क्षेत्र के नूरनपुर स्थित गोरक्षपीठ से जुड़े शिव मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बड़ी संख्या में क्षेत्र के साधु-संत पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री का आगमन दोपहर 12 बजे के बाद माना जा रहा है। ब्रह्मलीन हुए महंत शांतिनाथ की स्मृति में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा का आज समापन किया जाएगा। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आश्रम के करीब ही बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। धार्मिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री के प्रतिभाग को लेकर क्षेत्र के तमाम लोगों में उत्साह है।आयोजन यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मुख्यमंत्री के आगमन पर नौ जिलों की पुलिस संभालेगी सुरक्षा की कमान में बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.