Pilibhit News: निर्माण का विरोध करने पर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला काजी टोला निवासी सीमा देवी पत्नी स्वर्गीय प्रमोद कुमार ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि चार अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे विनय कुमार पुत्र ओमप्रकाश और आदित्य पांडेय पुत्र विनय कुमार उनकी जमीन पर निर्माण कार्य करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनको और चंदन को लात-घूंसों और डंडों से पीट दिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर चंदन को बचाया। आरोप है कि इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देने लगे। यह भी पढ़ें- Rampur News: प्लॉट की बाउंड्री तोड़ने का आरोप, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.