Pilibhit News: निरीक्षण में हिम्मतनगर स्कूल में शिक्षिका मिली अनुपस्थित
पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीएम आलोक कुमार ने बीते दिवस मरौरी विकाखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हिम्मतनगर का औचक निरीक्षण किया, जिसमें पठन-पाठन की गुणवत्ता, शौचालय, पेयजल और रसोई में व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान शिक्षिका साधना शुक्ला अनुपस्थित पाई गई। मौके पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 94 में से 53 पाई। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्र-छात्राओं से गिनती, पहाड़े सुनकर और किताब पढ़वाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। शिक्षकों को शिक्षा में और सुधार लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर शिक्षक कृष्ण हरि अग्रवाल, शिक्षिका शिप्रा शुक्ला, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.