पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत मेहरबान सिंह की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने ग्राम बेहड़ी खेड़ा में नवनिर्मित जल जीवन मिशन की पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पांच नामजद और करीब 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। एडीओ पंचायत ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि ग्राम बेहड़ी खेड़ा निवासी वीरेश कुमार पुत्र नीलकरण अपने साथी कुलदीप पुत्र लाखन, अमित पुत्र तारेंद्र सिंह, कृष्णपाल पुत्र हरप्रसाद, कुंभकरण पुत्र मंगली प्रसाद और करीब 25-30 अज्ञात लोगों के साथ गांव में नवनिर्मित जल जीवन मिशन की पानी की टंकी पर चढ़ ...