पीलीभीत, अक्टूबर 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। त्योहार नजदीक आते ही शहर से गुजरने वाले अनाधिकृत और नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा गया है। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी सुशील मिश्रा के निर्देशन में नौ वाहनों पर कार्रवाई कर 5.76 लाख का जुर्माना लगाया गया। वाहन चालकों में इससे खलबली मच गई। दरअसल त्योहार पर अचानक बढ़ी गतिविधियों के कारण खनन, लकड़ी और ईट आदि से भरे वाहनों की संख्या में अचानक तेजी आ गई है। वाहनों की सड़क और हाईवे पर इफरात के कारण औचक की गई चेकिंग में एआरटीओ ने शिकंजा कसा है। असाम चौराहे समेत बीसलपुर और पूरनपुर में एक साथ ड्राइव चलाया गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: सख्ती:745 वाहनों का कटा चालान,75 लाख जुर्माना इसमें कुल नौ वाहनों को नियमों का पालन नहीं करने पर धर लिया गया। तीन बसों का भी चालान किया गया। खनन के दो ...