Pilibhit News: नियमितीकरण समेत मुद्दों को लेकर उठाई आवाज
पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: महर्षि बाल्मीकि सेना (अटल) ने प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। संगठन ने नगर निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई मुद्दे उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2006 से नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। इसके अलावा वर्ष 2017 से जून 2026 तक विभिन्न निकायों में सफाई कार्य का ठेका लेने वाली संस्थाओं की जांच कर कर्मचारियों के ईपीएफ की धनराशि जमा होने की स्थिति स्पष्ट कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.