Pilibhit News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा
पीलीभीत, अगस्त 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हाथ का फैक्चर होने पर ऑपरेशन के लिए परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के दौरान देर रात महिला की मौत हो गई। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के रणजीत सिंह कॉलोनी निवासी अनुराग अवस्थी ने बताया कि उनकी मां पूनम अवस्थी के हाथ में फैक्चर हो गया था। उनका शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्टेडियम निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार रात में डॉक्टर उनका ऑपरेशन करने के लिए ले गए, ऑपरेशन के लिए ले जाते वक्त उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी। रात 12 बजे डॉक्टर ने हालत गंभीर होने की बात कही। सुबह तीन बजे उनकी मौत हो गई। परिज के ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.