Pilibhit News: नि:शुल्क नेत्र शिविर में 167 मरीजों का किया गया परीक्षण
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल बरखेड़ा परिसर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों की आंखों का परीक्षण कर दवाएं दी गई। शिविर में सीतापुर आंख अस्पताल सीतापुर से आई डॉ. निकिता जायसवाल, चीनी मिल के डॉ. डीएन शर्मा ने 167 मरीजों का नि: शुल्क नेत्र परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया। शिविर का उद्घाटन युनिट हेड जितेन्द्र सिंह जादौन ने किया। युनिट हेड ने सीतापुर आंख अस्पताल से आए डॉक्टरों की टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को आश्वस्त किया कि समय-समय पर बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड बरखेड़ा शिविर लगवाता रहेगा। इस मौके पर मिल अधिकारी कोमल सिंह, संजीव राठी, राजेश त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, चन्द्र प्रकाश, दिनेश चन्द्र द्विवेदी, संजीव पांडे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.