Pilibhit News: नावकूड़ में देवहा नदी का कहर, एक और पक्का मकान निशाने पर
पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। नावकूड़ गांव में देवहा नदी का कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। नदी की धारा अब ग्रामीणों के आशियानों के लिए खतरा बन गई है। घासीराम के मकान को नुकसान पहुंचने के बाद अब गांव के ही एक और शख्स सतीश कुमार का पक्का मकान कटान की जद में आ गया है। नदी नीचे से जमीन काटते हुए मकान की ओर बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि कटान जारी रहने पर कभी भी मकान नदी के आगोश में समा सकता है। खतरे को भांपते हुए परिवार ने घर से घरेलू सामान निकालकर दूसरी जगह सुरक्षित रख दिया है। आशियाने पर मंडराते संकट के बीच परिवार को अब अपना घर बचने की उम्मीद कम नजर आ रही है।
ग्रामीणों की चिंता गांव में नदी के कटान ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर घासीराम के मकान को नुकसान पहुंच चुका है, वहीं दूसरी ओर सतीश कुमार के पक्के मकान तक खतरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.