Pilibhit News: नाली में युवक का शव मिलने से खलबली
पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पूरनपुर/जोगराजपुर। एक दिन पहले घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन नाली में पड़ा मिलने से खलबली मच गई। युवक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी 40 वर्षीय कौशल तिवारी उर्फ बबलू पुत्र सेवाराम मंगलवार को घर से निकले थे। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। बुधवार सुबह कौशल तिवारी का शव गांव में ही सड़क किनारे नाली में पड़ा देखा गया। जानकारी लगते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो उनमें कोहराम मच गया। थाना सेहरामऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई। कौशल का शव उल्टा नाली में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कौशल चार भाइयों में सबसे छोटे थे। इंस्पेक्टर संजय कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.