Pilibhit News: नायब तहसीलदार पर अनियमितताओं का आरोप
पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अधिवक्ता मुकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि कलीनगर तहसील में वर्ष 2022 से तैनात नायब तहसीलदार के कार्यकाल में राजस्व संबंधी कार्यों में अनियमितताएं और मनमानी बढ़ी हैं। आरोप लगाया गया है कि पत्रावलियों के निस्तारण में नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे राजस्व व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही राजस्व अभिलेखों में गलत प्रविष्टियां कराकर व्यवस्था को भी प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कई बार उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ता का आरोप है कि नायब तहसीलदार न्यायालय में बिना वैध आधार के पत्रावलियों का निस्तारण कर रहे हैं। अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.