पीलीभीत, जुलाई 4 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। वार्ड सात में भूपराप पुत्र पोथीराम द्वारा मुख्यमंत्री से की गई शिकायत के बाद नायब तहसीलदार वीरपाल ने टीम के साथ पहुंच कर कब्जा हटवा दिया। आरोप था कि पैतृक कृषि भूमि पर कब्जा व धमकाए जा रहा था। आठ सूत्रीय बिंदुओं पर शिकायत करते हुए पैतृक जमीन पर अवैधानिक रूप से कब्जा हटवाने की मांग की गई थी। साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे । एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि टीम ने पहुंच कर कब्जा हटवा दिया है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: दोबारा कब्जा होने के बाद टीम गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...