पीलीभीत, अगस्त 26 -- Pilibhit News: मझोला। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भिंडारा में मंगलवार को नहर में एक अज्ञात महिला का शव पानी में उतराता हुआ मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड की ओर से पानी में बहकर एक महिला का शव नहर में आने की आशंका है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष न्यूरिया दिगंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। महिला की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। महिला उपनिरीक्षक द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला : कोसी के पानी में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह न...