Pilibhit News: नहर में गोवंशीय पशुओं के शव मिलने से मची खलबली
पीलीभीत, सितम्बर 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर में गौवंशीय पशुओं के शव बहते देखे जाने से खलबली मच गई। सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने सभी शव बाहर निकाले और उन्हे दफना दिया। सोमवार को थाना घुंघचाई क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर में पांच गोवंश पशुओं के शव बहते देखे गए। जानकारी लगते ही महाकाल एक्टिव सेना के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद संगठन के लोगों ने पशुओं के शव कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाले। जेसीबी की मदद से सभी शवों को दफना दिया गया। एसएसआई राजीव कुमार ने बताया कि शव दूर से बहते हुए आए थे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें निकाल कर दफना दिया। इस दौरान थाने की पुलिस भी मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.