Pilibhit News: नहर में गिरने से युवक की डूबकर मौत
पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: जहानाबाद। नहर में झाल किनारे बैठे युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे जहानाबाद में पुलिया के पास ग्राम प्यास निवासी राजू मौर्य पुत्र केदार बैठा हुआ था। वह नहर किनारे झाल पर बैठा हुआ था,तभी अचानक नहर में गिरकर वह डूब गया। उसको डूबते देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि राजू सुबह करीब छह बजे घर से निकले थे। दोपहर करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने उन्हें नहर की पुलिया पर बैठे हुए देखा था। करीब दो बजे अचानक पुलिया से नहर में गिर जाने के कारण वह डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.