Pilibhit News: नहर की पुलिया से गिरकर युवक की मौत
पीलीभीत, अगस्त 26 -- Pilibhit News: जहानाबाद। नहर की पुलिया से गिरकर युवक की मौत हो गई। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बारनवादा में एक व्यक्ति शराब के नशे में नहर की पुलिया से नीचे गिर गया है। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो जहानाबाद पुलिस और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नहर में गिरे व्यक्ति को बाहर निकाला। उसकी पहचान 32 वर्षीय दिलीप पुत्र सतीश निवासी ग्राम बारनवादा थाना जहानाबाद के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पीलीभीत भेजा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दिलीप की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना जहानाबाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.