Pilibhit News: नशीली दवाओं की बिक्री के मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया
पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नशीली दवाएं बिक्री करने के मामले में पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। चर्चा है कि संचालक के गोदाम से बड़ी मात्रा में नशीली दबाए बरामद हुई। हालांकि पुलिस दवाएं बरामद न होने की बात कह रही है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कस्बा माधोटांडा में संचालित एक मेडिकल स्टोर संचालक का गोदाम पूरनपुर में मौजूद है। आरोप है संचालक नशीली दवाओं का कारोबार करता है। उसके गोदाम में बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं होने की शिकायत कोतवाली पुलिस को मिली। सोमवार रात माधोटांडा पहुंचकर मेडिकल संचालक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। चर्चा है कि गोदाम से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई। उसके बाद मामले को दबाने के प्रयास किए जाने लगे। कई लोग मेडिकल संचालक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.