Pilibhit News: नशा मुक्ति सेंटर में सेवा और संकल्प अभियान के तहत हुआ परामर्श शिविर
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सेवा और संकल्प अभियान के तहत गजरौला कलां स्थित नशा मुक्ति सेंटर में नशा मुक्ति परामर्श एवं शपथ ग्रहण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लाभार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान शपथ भी दिलाई गई। शिविर का संचालन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश और डॉ. पल्लवी ने किया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। शिविर में मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने, तनाव का स्वस्थ तरीके से प्रबंधन करने और नशा छोड़ने में परिवार के सहयोग के महत्व पर भी चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित लाभार्थियों को नशामुक्त और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.