पीलीभीत, अगस्त 10 -- Pilibhit News: बीसलपुर। डिग्री कालेज में नशा मुक्ति के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.हेमलता ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। बीसलपुर के राजकीय डिग्री कालेज में नशा मुक्ति विचार गोष्ठी में कभी कोई नशा न करने और न किसी को करने देने की शपथ दिलायी गयी। छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर अपने विचार भी प्रस्तुत किए। डॉ. विकास प्रधान ने युवाओं को नशे की लत और नशे से होने वाली आर्थिक तथा सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से बताया। प्राचार्या डॉ. हेमलता ने छात्र छात्राओं को बताया कि कभी-कभी नशे की छोटी सी लत भयावह रूप ले लेती है। यह नशा अपने साथ साथ अपने पूरे परिवार को भी बर्बाद कर देता है। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंद्र प्रभा गंगवार,...