Pilibhit News: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार पहुंचे पीलीभीत, एडीएम ने किया स्वागत
पीलीभीत, सितम्बर 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिले के नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार आज पीलीभीत पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नवागत डीएम से शिष्टाचार भेंट की। पदभार ग्रहण के बाद डीएम आलोक कुमार जल्द जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र समेत संभी एसडीएम और कलेक्ट्रेट के कर्मी अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व जिलाधिकारी रहे ज्ञानेंद्र सिंह को देर रात मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने विदाई पार्टी दी। बता दे कि ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया में जिलाधिकारी बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.